खेत में खाद फार्म से इनवर्टर बैटरी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बैटरी व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
BOL PANIPAT, 06 मई : सीआईए टू पुलिस ने बबैल रोड पर राजाखेड़ी गौशाला के पास खेत में बने खाद फार्म से इनवर्टर और बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को बुधवार शाम को नई सब्जी मंडी के पास गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उझा रोड साई कॉलोनी निवासी राहुल के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने खेत में बने खाद फार्म से 1 इनवर्टर और 2 बैटरी चोरी की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने इनवर्टर और एक बैटरी राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 2 हजार रूपए में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बैटरी और वारदात में प्रयुक्त स्पलेंडर बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि नई सब्जी मंडी के नजदीक टी प्वाइंट के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान राहुल पुत्र मलखान निवासी उझा रोड साई कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बीती 24 अप्रैल की रात उक्त बाइक पर सवार होकर बबैल रोड पर राजाखेड़ी गौशाला के सामने खेते में बने खाद फार्म से 1 इनवर्टर, 2 बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में यमुना एन्कलेव निवासी अमित चौपड़ा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments