Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


गांव चुलकाना में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब. क्षेत्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ज्योति शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 मई– जिला परिषद पानीपत की तरफ से गांव चूलकाना में रविवार को गौशाला में शेड निर्माण एवं जोगी धर्मशाला निर्माण कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला परिषद पानीपत की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर जिला पार्षद सुंदर छोक्कर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, मातृशक्ति, युवाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और विकास कार्यों के प्रति उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान गांव चुलकाना में गौशाला के लिए आधुनिक शेड निर्माण एवं जोगी धर्मशाला निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया।
चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। गांवों के विकास, धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी विकास कार्यों की यह गति जारी रहेगी।
ज्योति शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी विकास कार्यों के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सरपंच सतीश छोकर, पूर्व सरपंच मदन शर्मा, गौशाला प्रधान कवर सिंह छोकर, मामन जोगी, महावीर जोगी, पाला जोगी, बबलू जोगी, एडवोकेट विजयपाल छोकर, अनिल छोकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments