Monday, June 22, 2026
Newspaper and Magzine


पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व मे चल रहा अंत्योदय फाउंडेशन पंडित दिन दयाल के स्वप्न को लगतार मूर्त रूप दे रहा हैं -संजय भाटिया .


अन्तोदय फाउंडेशन महिलाओ, युवाओं एवं गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बना रहा हैं -गजेंद्र सलूजा

BOL PANIPAT : 22 जून : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने  अंत्योदय का सिद्धांत दिया जिसका उद्देश्य था सबसे ज्यादा  जरूरतमंद का विकास करके उसको मुख्यधारा मे लाना. इस काम को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान मे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व मे चल रहा अंत्योदय फाउंडेशन पूरी शिद्दत से कर रहा हैं ये शब्द राज्य सभा सांसद संजय भाटिया ने आसन कलां गांव मे फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्यूटीशियन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहे। संजय भाटिया ने आगे कहा के आज के समय मे ब्यूटीशियन क्षेत्र मे रोजगार के बडे अवसर है. इस सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर बहने  एक अच्छी व सम्मानजनक आजीविका प्राप्त कर सकेगी । इससे वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन अपने परिवार का सहारा बन सकेंगी. संजय भाटिया ने कहा की जब महिला स्वावलंबी   होंगी तो देश के विकास में अपना योगदान दे पाएंगी। । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गजेंद्र सलूजा नें कहा कि अंत्योदय फाउंडेशन महिलाओ, युवाओ एवं गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बना रहा हैं। गजेंद्र सलूजा नें आगे कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व फाउंडेशन अंत्योदय कि भावना को पुष्ट करते अनेक कार्य कर रहा हैं कही युवाओं को कंप्यूटर संचाँलन मे प्रशिक्षित कर रहा, कही वाहन चालक कि ट्रेनिंग दिलावा रहा ओर कही बहनो को आत्मनिर्भर बनाने के लिया सिलाई केंद्र खोलकर उनको सिलाई सिखाकर अपने पैरो पर खड़ा कर रहा हैं. उन्होंने कहा कि आज आसन कला गांव की बहनों के लिए हर्ष की बात हैं की अंत्योदय फाउंडेशन ने उनके गांव मे ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र खोला है यहाँ प्रशिक्षण लेकर  बहने अपना स्वयं का रोजगार चला सकेंगी. गजेंद्र सलूजा ने  उपस्थित  महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं भी दी. गजेंद्र सलूजा ने जानकरी दी कि यदि यहा से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसी बहन को बैंक से आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ेगी फाउंडेशन उसमे भी उनका मार्गदर्शन करेगा। कार्यक्रम मे मौजूद प्रसिद्ध समाज सेवी हरपाल ढाडा ने कहा कि  इस केंद्र के खुलने से बहनें अपने परिवार का सहारा बनेगी. उन्होंने इस केंद्र को खोलने के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं अंत्योदय फाउंडेशन का आभार भी प्रकट किया  

Comments


Leave a Reply