पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल (आईजी) अशोक कुमार आईपीएस पहुंचे पानीपत
पुलिस लाइन स्थित ज्यूडिशियल मालखाना में रखी एनडीपीएस एक्ट मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी चेक करने उपरांत की गई सील
पानीपत, 03 सितंबर : पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल अशोक कुमार आईपीएस वीरवार को पानीपत पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के साथ पुलिस लाइन स्थित ज्यूडिशियल मालखाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी की बारीकी से जांच की। केस प्रॉपर्टी चेक करने उपरांत सील की गई।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि पानीपत पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के 15 मामलों में बरामद गांजा, चरस, हेरोइन व स्मैक की केस प्रॉपर्टी को नियमानुसार नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक करनाल मडंल अशोक कुमार द्वारा पुलिस लाइन स्थित जुडिशियल मालखाना की जांच की गई है। इस दौरान मालखाने में सुरक्षित रखे गए माल मुकदमें का रजिस्टर में अंकित मद अनुसार मिलान किया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त 15 एनडीपीएस के मामले माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं। उक्त 15 मामलों के नमूने सुरक्षित रखने उपरांत शेष माल मुकदमा को नियमानुसार कार्रवाई दौरान आगामी दिनों में नष्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया जांच प्रक्रिया उपरांत मुख्य मालखाना कक्ष के लॉक को आईजी अशोक कुमार द्वारा सील किया गया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि उक्त नशे को ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा आगामी दिनों करनाल के गांव बजीदा जाटान स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में शीघ्र ही नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत नष्ट किया जाना है।
इस दौरान एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी प्रणय कुमार, आईजी रीडर एसआई सुभाष, एसपी रीडर एसआई सुभाष, लाइन अफसर एसआई कुलदीप, मालखाना इंचार्ज एएसआई जावेद सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Comments