भाजपा राज में बेरोजगारी, नशा, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बदहाल औद्योगिक ढांचा हरियाणा के लिए गंभीर संकट:- राव नरेंद्र सिंह
मॉडल टाउन ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान
पानीपत के उद्योगों के लिए ठोस राहत पैकेज और समयबद्ध कार्ययोजना की मांग
BOL PANIPAT ।हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रविवार को पानीपत के कमालिया चौक स्थित मॉडल टाउन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता पानीपत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर शाह एवं जिला पानीपत शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने की, जबकि आयोजन मॉडल टाउन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश गलहोत्रा ने किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी संगठन को जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं विफलताओं को जनता के सामने उजागर करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया सहित संचार के सभी प्रभावी माध्यमों का व्यापक उपयोग कर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर जनता के सामने रखा जाना चाहिए।
बेरोजगारी ने युवाओं के सामने खड़ा किया गंभीर संकट
राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और उसके सामने भविष्य को लेकर गंभीर अनिश्चितता पैदा हो गई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा, उचित वेतन और सम्मानजनक रोजगार की गारंटी देनी चाहिए।
नशे का बढ़ता कारोबार सरकार की विफलता का परिणाम ।
राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की विफलता और प्रभावी नियंत्रण के अभाव में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान प्रदेश के युवाओं को उठाना पड़ रहा है।कानून-व्यवस्था पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि न महिलाएं सुरक्षित हैं, न व्यापारी और न ही आम नागरिक। प्रदेश का हर वर्ग चिंता और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।”पानीपत के उद्योगों की बदहाली पर सरकार को घेरा . इस अवसर पर बोलते हुए वीरेंद्रपाल शाह (बुल्ले शाह) ने कहा कि पानीपत को अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल हब के रूप में पहचान हासिल है, लेकिन आज यहां के औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने पानीपत के उद्योगों के लिए ठोस राहत पैकेज और सड़क, सीवरेज, ड्रेनेज, बिजली और प्रदूषण नियंत्रण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना की मांग की।इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजेन्द्र कादयान, जींद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषि पाल, खुशी राम जागलान, सावित्री गर्ग, शशि लूथरा सहित शहरी ब्लॉक प्रधान अजय खुराना, उपप्रधान गौरव शर्मा, संजय गर्ग, कुलदीप पूनिया, महेश डावर, संगठन महासचिव राज कुमार पावा, कैशियर सौरव अरोड़ा, जनरल सेक्रेटरी बलविंदर माटा, सुप्रिया रतन, जगदीश वर्मा, राजबीर पौड़िया, सोहन लाल शर्मा, धर्मेंद्र बजाज, पंकज प्रजापत, अनुभव मित्तल, सेक्रेटरीज जे.पी. गोर, चिराग मुटनेजा, इस्लाम अंसारी, विकास जैन, रामलाल हैप्पी, ब्रिजेश कौशिक, बलदेव वधवा, विकास अटवाल तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से मुलख राज गुरेज़ा, सुरेश बवेजा, सुरिंदर शर्मा, रवित माकिन, मिंटू सचदेवा, सरदार बलबीर सिंह सेखू, गोवर्धन , अनिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments