नशा तस्कर 131 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार
BOL PANIPAT, 22 सितंबर : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गांव भैंसवाल गंदा नाला बाईपास पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 131 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान विकास नगर तहसील कैप निवासी अशोक उर्फ दीपक के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान बरसत रोड पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की भैसवाल गंदा नाला बाईपास पर एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अशोक उर्फ दीपक पुत्र जाहरी निवासी अंजनी बरेली यूपी हाल निवासी विकास नगर तहसील कैंप के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार युवक की तलाशी ली। उसकी पेंट की जेब से पन्नी में पैक अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 131 ग्राम पाया गया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाना चाहता था। वह कुछ दिन पहले यूपी के बरेली में एक युवक से उक्त अफीम बेचने के लिए कम कीमत पर खरीदर कर लाया था। सोमवार को वह अफीम को लेकर गंदा नाला बाईपास पर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।
आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अशोक उर्फ दीपक को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments