Monday, October 12, 2026
Newspaper and Magzine


आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, 15 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 12, 2026 Tags: , , , , ,

फाउंड्री मैन, टर्नर सहित विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों पर मिलेगा दाखिले का अवसर

BOL PANIPAT , 12 अक्टूबर। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पानीपत में सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। संस्थान में विभिन्न व्यवसायों की रिक्त सीटों पर ऑनस्पॉट दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान में फाउंड्री मैन, शीट मेटल वर्कर, वुडवर्क टेक्नीशियन, टूल एंड डाई मेकर, टर्नर तथा इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक सहित अन्य व्यवसायों में दाखिले का अवसर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक पोर्टल admissions.itiharyana.gov.in पर जाकर 15 अक्टूबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपना मेरिट कार्ड प्राप्त करना होगा। इसके उपरांत वे दोपहर 12 बजे से पहले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर उपलब्ध रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

संस्थान की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने और दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है, ताकि वे सत्र 2026-27 में विभिन्न तकनीकी व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर हासिल कर सकें।

Comments


Leave a Reply