अवैध देसी पिस्तौल के साथ युवक को गिरफ्तार किया
BOL PANIPAT ,17 अक्तूबर। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने रेस्ट हाउस के साथ लगते गंदा नाले के रास्ते पर एक आरोपी को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विपुल सिंह पुत्र अरूण सिंह निवासी राजपुताना बाजार नजदीक मिट्टन दी हट्टी पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बतलाया कि सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम 16 अक्तूबर 2026 को गश्त के दौरान पुराना बस अड्डा पानीपत पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की विपुल सिंह पुत्र अरूण सिंह निवासी नजदीक मिट्टन दी हट्टी राजपुताना बाजार के पास अवैध देसी पिस्तौल है। विपुल सिंह रेस्ट हाउस के साथ लगते गंदे नाले वाले रास्ते पर खड़ा है। वह हथियार सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम सूचना को सही मानकर रेस्ट हाउस के साथ गंदे नाले वाले रास्ते पर पहुंची और वहा खड़े युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विपुल सिंह पुत्र अरूण सिंह निवासी राजपुताना बाजार नजदीक मिट्टन दी हट्टी बताया। पुलिस टीम ने विधि अनुसार तलाशी ली तो विपुल सिंह की पहनी हुई लोयर का आट से 1 देसी पिस्तौल व जेब से 1 जिंदा रौंद बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो वह अनलोढ मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। थाना शहर में आरोपी विपुल सिंह के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
आरोपी विपुल सिंह को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो आरोपी को बंद ज्यूडिशियल जेल भेज दिया गया।

Comments