Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


कौशल आधारित इंटर्नशिप पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।


BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में सत्र 2025–2026 के अंतर्गत कौशल आधारित इंटर्नशिप पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा इंटर्नशिप सेल के सहयोग से तथा श्री शीतलदास जैन फाउंडेशन के प्रायोजन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह को उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, डॉ. किरण मदान, डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार एवं स्किल डेवलपमेंट कमेटी के संयोजक प्रो. अजयपाल सिंह व इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर सहायक प्रो. माधवी द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन पर कॉस्मेटोलॉजी, कुकिंग एवं बेकिंग, स्टिचिंग, इंग्लिश कम्युनिकेशन तथा इलेक्ट्रिकल उपकरणों के मेंटेनेंस जैसे विभिन्न कौशल आधारित कोर्स पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्राचार्य ने कहा कि पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरणा मिली। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि ऐसे कौशल आधारित कोर्स आज के समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी अधिक से अधिक ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने श्री शीतलदास जैन फाउंडेशन का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रशिक्षकों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर इस पहल को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संयोजक श्री अजयपाल सिंह ने प्राचार्य, प्रायोजक टीम तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया व उनको बधाई दी, क्योंकि कौशल विकास वर्तमान और भविष्य दोनों की आवश्यकता है व विद्यार्थी कॉलेज में रहकर ही विभिन्न कौशल सीख सकते हैं, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता करेगा। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. चेतना नरूला, डॉ. निर्मला, इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर सहायक प्रो. माधवी, अश्विनी ,स्किल कोऑर्डिनेटर शालू,, सॉफ्ट स्किल ट्रेनर शिखा,दीप्ति,का धन्यवाद किया|
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन आंचल द्वारा किया गया। पूनम एवं विष्णु का विशेष सहयोग रहा।

Comments


Leave a Reply