Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


दुकानों/ढ़ाबो इत्यादि पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के हो रहे दुरूपयोग / कालाबाजारी को रोकने के लिए चैकिंग अभियान चलाया गया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 6, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 6 अप्रैल। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अधिकारी दिव्या ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग, पानीपत की 4 जांच टीमों द्वारा दुकानों/ढ़ाबो इत्यादि पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के हो रहे दुरूपयोग / कालाबाजारी को रोकने के लिए चैकिंग अभियान चलाया गया है। विभाग द्वारा सोमवार 6 अप्रैल तक पानीपत शहर, समालखा, इसराना,मडलौडा व बाबरपूर के क्षेत्रों में स्थापित ढाबों/दुकानों (20 स्थानों) पर छापेमारी करते हुए जिला पानीपत में कुल 111 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला पानीपत में 37 गैस एजेंसी कार्यरत है जिनके द्वारा औसतन 9100-9500, घरेलू गैस सिलेण्डर दैनिक आधार पर उपभोक्ताओं को डिलिवर किए जा रहे है तथा जिला पानीपत में घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त मात्रा में गैस स्टॉक उपलब्ध है।

उन्होंने जिला पानीपत के घरेलू व व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिस भी क्षेत्र में आई.ओ.ए.जी.पी.एल. प्राईवेट लिमिटेड द्वारा बिछाई गई पीएनजी पानीपत शहर में उपलब्ध है उक्त उपभोक्ता जल्द से जल्द पीएनजी क्नैक्शन लेने हेतू आवेदन करना सुनिश्चित करें। अभी तक पानीपत जिला में नए पी0एन0जी0 कनेक्शन हेतू 14 व्यावसायिक, 173 घरेलू तथा 15 औद्योगिक (कुल आवेदन 202) एच0पी0 ऑयल प्रा0 लि0 के पास प्राप्त हुए है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा अनावश्यक भण्डारण ना किया जाए।

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अधिकारी दिव्या ने बताया कि ऑनलाइन पी0एन0जी0 गैस कनेक्शन हेतु आई.ओ.ए.जी.पी.एल. पर विजिट करते हुए कंज्यूमर जॉन, डोमेस्टिक कनेक्शन पर जाकर अप्लाई फॉर पीएनजी कनेक्शन पर जाकर उपभोक्ता पी0एन0जी0 गैस कनेक्शन हेतू ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि पीएनजी गैस कनेक्शन के तहत सस्ती गैस, उपयोग के पश्चात भुगतान, सुविधाजनक मैत्रीपूर्ण, प्रयोग करने में आसान, 24 घंटे सप्लाई, एल.पी.जी. से अधिक सुरक्षित, पर्यावरण के अनुकूल तथा शून्य अपशिष्ट इत्यादि लाभ हैं।

नए पी0एन0जी0 कनेक्शन के रेट  

योजना 1- अग्रिम भुगतान योजना :- प्रति निवासी 7118/- रूपये का अग्रिम भुगतान, जिसमें 6000/- रूपये की कनेक्शन सुरक्षा, 1000 रूपये की गैस बिल भुगतान सुरक्षा और 118/- रुपये फार्म शुल्क (कर सहित) शामिल है (अप्रतिदेय आवेदन शुल्क 118/- रुपये, वापसी योग्य कनेक्शन सुरक्षा 6000/- रुपये तथा वापसी योग्य गैस बिल भुगतान सुरक्षा 1000/- रुपये) कनेक्शन रेट रहेगा।

योजना 2-ई0एम0आई0 पंजीकरण योजना:- 7118/- रुपये के लिए ई0एम0आई. विकल्प जिसमें आपको पी0एन0जी0 कनेक्शन के लिए शुरू में 2118/- रुपये का भुगतान करना होगा (1000/- वापसी योग्य कनेक्शन सुरक्षा, 1000/- रुपये वापसी योग्य कनेक्शन बिल भुगतान सुरक्षा और 118/-रुपये गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क और शेष 5000/- रुपये को 500/- रुपये प्रति बिल की आसान ई0एम0आई में लगातार 10 द्विमासिक बिलिंग चक्रों के लिए यानि 250 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान करना होगा)।

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अधिकारी दिव्या ने बताया कि ग्राहक को 15 मीटर से अधिक आंतरिक पाईपलाईन के लिए देय शुल्क और सेवाएं के अनुसार लागत वहन करनी होगी। (250+18 प्रतिशत जीएसटी = 295 प्रति मीटर पाईप लागत-गैर-वापसी योग्य) नकद स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी दरें परिवर्तन के अधीन है। अधिक जानकारी के लिए आई.ओ.ए.जी.पी.एल. के टोल फ्री नम्बर 180023355666 पर या आई.ओ.ए.जी.पी.एल. के कार्यालय एस.सी.ओ. 23-24, प्रथम तल, सैक्टर-25,  हुड्डा ट्रांसपोर्ट नगर, पानीपत में सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments


Leave a Reply