Monday, June 29, 2026
Newspaper and Magzine


3 किलो 952 ग्राम गांजा के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार. सप्लायर की तलाश जारी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 जून : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के विरूध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुराना दलबीर नगर में एक महिला नशा तस्कर को 3 किलो 952 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला की पहचान अशोक विहार कॉलोनी निवासी नन्ही के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त के दौरान बबैल रोड पर छोटूराम चौक के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की एक महिला कपड़े के बैग में मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए पुराना दलबीर नगर में बड़ी बिजली लाइन के पास घूम रही है। सूचना को पुख्ता मानकर टीम में महिला एएसआई कविता को शामिल कर पुलिस टीम मौके पर दबिश दी। सामने चारपाई पर एक महिला बैठी दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर महिला चारपाई पर रखे बैग को छुपाने लगी। तत्परता से कार्रवाई करते हुए एएसआई कविता ने बैग सहित महिला को काबू किया। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान नन्ही पत्नी इमरान निवासी बेरी वाली मस्जिद अशोक विहार कॉलोनी के रूप मे बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ विकास भारद्वाज की मौजूदगी में महिला के बैग की तलाशी ली तो प्लास्टिक पन्नी में पैक काफी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 3 किलो 952 ग्राम पाया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले यूपी में एक युवक से 5 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाई थी। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। आरोपी महिला के खिलाफ थाना किला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को उसे माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस महिला आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया उसके खिलाफ पहले भी नशा बेचने के 3 मामले दर्ज हैं। मामलों में वह जेल से बेल पर बाहर आई हुई है।

Comments


Leave a Reply