Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


पूर्व छात्रों का भव्य संगम: देशबंधु गुप्ता कॉलेज में यादों और उपलब्धियों का उत्सव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 2, 2026 Tags: , , , ,

विरासत से जुड़ने का संदेश: पूर्व छात्र मिलन समारोह में गूंजा एकता का स्वर

प्रतिभा और अनुभव का संगम: रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा पूर्व छात्र सम्मेलन

नई कार्यकारिणी का गठन, भविष्य की दिशा तय: पूर्व छात्र मिलन में उत्साह चरम पर

BOL PANIPAT , 2 मई। स्थानीय देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र जागलान ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. जगदीश कुमार द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शशिकांता ने पूर्व छात्र मिलन को महाविद्यालय का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि यह आयोजन पुराने छात्रों को संस्थान से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
प्राचार्य डॉ. जागलान ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की अमूल्य विरासत होते हैं। उनकी उपलब्धियां महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं और उनका यह दायित्व है कि वे अपने ज्ञान व अनुभव से वर्तमान छात्रों का मार्गदर्शन करें। उन्होंने पूर्व छात्र परिषद के पंजीकरण की आवश्यकता पर भी बल दिया।
समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने गीत-संगीत, नृत्य, कविता और शायरी के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीप्ति गाबा ने कुशलतापूर्वक किया।
इस अवसर पर पूर्व छात्र परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें प्रेम वर्मा को प्रधान, नेहा को उप-प्रधान, किशोर को सचिव, काजल को उप-सचिव, महेश कुमार को खजांची और रितु ढोचक को लीगल एडवाइजर चुना गया। इसके अलावा रोहित, नीशू, अंजलि, काजल और पूजा को परिषद के सदस्य के रूप में चयनित किया गया।
कार्यक्रम में संयोजक प्रोफेसर शशिकांता ने सभी उपस्थित पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी महाविद्यालय से जुड़े रहने और सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं कार्यालयी स्टाफ भी मौजूद रहा।
इस अवसर पर डॉ. स्नेहलता, डॉ. शशिकांता, डॉ. नरेश ढांङा, डॉ. सुमित्रा विज, डॉ. कुसुम मलिक , दलजीत सिंह, तथा प्रेम वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply