दुकान में चोरी की वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार. 1200 रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 18 मार्च: सीआईए टू पुलिस टीम ने बरसत रोड नूरवाला अड्डे पर मोबाइल दुकान से नकदी व मोबाइल चोरी की वारदात में शामिल फरार दूसरे आरोपी को मंगलवार शाम को बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जसबीर कॉलोनी निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके जसबीर कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी सन्नी के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसके हिस्से में चोरी के 7 मोबाइल फोन व 2500 रूपए की नकदी आई थी। उक्त 7 मोबाइल फोन उसने राह चलते एक अज्ञात युवक को 6200 रूपए में बेचकर ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी कृष्ण के कब्जे से बचे 1200 रूपए बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी सन्नी के कब्जे से चोरी के 5 मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपी सन्नी ने कॉलोनी निवासी अपने दोस्त कृष्ण के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकारा था।
यह है मामला;
थाना तहसील कैंप में अशोक नगर तहसील कैंप निवासी सन्नी पुत्र रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था उसकी बरसत रोड नूरवाला अड्डे पर मोबाइल सेल परचेज की दुकान है। वह 9 फरवरी की देर शाम दुकान को बद कर घर चले गए थे। 10 फरवरी को सुबह दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। काउंटर की जांच करने पर 15 मोबाइल फोन व 5 हजार रूपए नहीं मिले। अज्ञात आरोपी रात के समय छत के रास्ते दुकान में घुसकर उक्त मोबाइल व नकदी चोरी कर ले गए। थाना तहसील कैंप में सन्नी की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments