Friday, October 2, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : भगत सिंह स्मारक स्थित स्वतंत्रता सेनानी कामरेड टीकाराम सखुन सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने की और संचालन जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने किया।
कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, एडवोकेट पवन सैनी, सीटू नेता जय भगवान, खेत मजदूर नेता भूपेन्द्र कश्यप, कृष्ण गिरि , छात्र नेता भानु प्रताप आदि ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। वक़्ताओं ने कहा कि आज महात्मा गॉंधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है और देश में भाईचारा और सदभाव की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।
गोष्ठी में ओम सिंह यादव, कमल कश्यप, अनिकेत, विजयपाल, नईम, संदीप कुमार, नवल किशोर, राधेश्याम, जय प्रकाश आदि ने भाग लिया।

Comments


Leave a Reply