Wednesday, October 14, 2026
Newspaper and Magzine


13 अक्टूबर तक कुल 125910 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 13 अक्टूबर तक कुल 125910 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 7874 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 118036.0 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान शून्य मीट्रिक टन व मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 7096 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 526 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 6570 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 4430 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  पी.आर 702 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 3728 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 10364 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1900 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 8464 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 11182 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3412 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7770 मीट्रिक टन धान व मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 22822 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1156 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 21666 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 70016 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 178 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 69838 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 123106 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 117600 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1504.9 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 4001.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 7277.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6570 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 707.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 4121 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 3675 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 446 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 9372.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 8421 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 951.4 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 9569 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7430 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 2139 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

इसी प्रकार पानीपत मंडी में 22821 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 21666 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 1155 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 69945.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 69838 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 107.5 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments


Leave a Reply