Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंडियों में 23 अक्टूबर तक कुल 159005 मीट्रिक टन धान की आवक हुई।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 24, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंडियों में 23 अक्टूबर तक कुल 159005 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसमें से 13675.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 142889.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 32 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 2181 मीट्रिक टन व मुच्छल 227.8 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 8605 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 1902 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 6703 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 5711 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 1112 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 206 मीट्रिक टन, मुच्छल 14 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4379 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 12118 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 2873 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 9245 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 15666.3 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 5458 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 166 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 10009 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 30.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 26987.3 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 1721 मीट्रिक टन, सरबती 32 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 220 मीट्रिक टन, मुच्छल 116.3 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 24898 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 89920 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 609 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 1589 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 87655 मीट्रिक टन, मुच्छल 67 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में कुल 154250 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 143110 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 3639.1 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा 7501.6 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। बाबरपुर मंडी में कुल 8399.5 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, जिसमें मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6703 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा 1696.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। हैफेड द्वारा कोई खरीद नहीं की गई। बापौली मंडी में कुल 5310.7 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, जिसमें मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 4374.6 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 936.1 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। एचडब्ल्यूसी द्वारा कोई खरीद नहीं की गई।

इसराना मंडी में कुल 11428 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, जिसमें मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9245 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2183 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। एचडब्ल्यूसी द्वारा कोई खरीद नहीं की गई। मडलौडा मंडी में कुल 14173.5 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, जिसमें मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9983.5 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा 4190 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। हैफेड द्वारा कोई खरीद नहीं की गई।

इसी प्रकार पानीपत मंडी में कुल 26532.1 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, जिसमें मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 24917 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा 1615.1 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। हैफेड द्वारा कोई खरीद नहीं की गई। समालखा मंडी में कुल 88406.4 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, जिसमें मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 87886.4 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 520 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। एचडब्ल्यूसी द्वारा कोई खरीद नहीं की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments


Leave a Reply