Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्करी के मामले में सजायाफ्ता फरार आरोपी गिरफ्तार. 15 साल से था फरार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 सितम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने नशा तस्करी के मामले में सजायाफ्ता फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान हरदयाल निवासी दनौली करनाल के रूप में हुई। मामले में आरोपी 15 साल से फरार था।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पानीपत पुलिस ने अप्रैल 2003 में नशे की खेप सहित आरोपी हरदयाल निवासी दनौली करनाल को समालखा से गिरफ्तार किया था। आरोपी हरदयाल के कब्जे से 3 किलो अफीम बरामद की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायलय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा उक्त मामले में आरोपी हरदयाल को जुलाई 2004 में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। आरोपी इसके बाद माननीय उच्च न्यायालय में अपील कर वर्ष 2007 में बेल मंजूर होने पर जेल से बेल पर बाहर आया गया था। वर्ष 2008 में माननीय उच्च न्यायालय ने निचली अदालत से फैसले को सही मानते हुए आरोपी की सजा को बरकरार रखते हुए अपील को खारिज कर दिया था। पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा इसके पश्चात आरोपी हरदयाल के रि-अरेस्ट वारंट जारी किए गए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम आरोपी हरदयाल की धरकपड़ के लिए प्रयासरत थी। पुलिस टीम ने शनिवार को मिली गुप्त सूचना पर आरोपी को टोल प्लाजा के नजदीक सेक्टर-18 कट से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने बताया वह पुलिस पकड़ से बचने के लिए करनाल व यूपी के बड़ौली में छुपकर रह रहा था।
पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments