चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. शौक पूरा करने के लिए चुराई.
BOL PANIPAT : 10 सितम्बर 2023 , एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने पेप्सी पुल के पास एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजय निवासी कोहंड करनाल के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी अजय को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डीलक्स बाइक पर पेप्सी पुल के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अजय पुत्र राजकुमार निवासी कोहंड करनाल के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 16 जून को टोल प्लाजा के नजदीक ढाबे के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में कुलदीप पुत्र रविंद्र निवासी अर्जुन नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments