Wednesday, October 14, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 अक्तूबर। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने समालखा अनाज मंडी से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को मंगलवार को सेक्टर-25 में गंदा नाला पर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जुल्फकार पुत्र लियाकत निवासी राणा माजरा पानीपत के रूप में हुई है।

समालखा चौकी में जयपाल पुत्र रोशन निवासी चुलकाना ने शिकायत देकर बताया था कि वह गांव में नंबरदार है और खेती बाड़ी का काम करता हूं। मेरे नाम पर एक स्पलेंडर बाइक है। 9 अक्तूबर 2026 को में गांव चुलकाना से जीरी कटवाकर अनाज मंडी समालखा में जीरी बेचने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर आया था। मैने अपनी बाइक अनाज मंडी में खड़ी कर दी थी। कुछ कदमों पर मेरे गांव का कवर सिंह खड़ा था। मैं कवर सिंह से बातचीत करने लगा। चाबी बाइक में ही लगी हुई थी। 15 मिनट में ही नामपता नामालुम चोर ने मेरी बाइक चोरी कर ली। जयपाल की शिकायत पर थाना समालखा में बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग अंकित किया गया था और आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपी जुल्फकार के कब्जे से चोरी की यह स्पलेंडर बाइक बरामद की। आरोपी पर 7 मामलें पहले दर्ज है। चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को आरोपी जुल्फकार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो आरोपी को बंद ज्यूडिशियल जेल कराया गया।

Comments


Leave a Reply