Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


झूठा शपथ पत्र देकर जमानत लेने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 20, 2023 Tags: , , , , ,

छह मामलों में माननीय न्यायालय में झूठा शपथ पत्र देकर आरोपियों की ले चुका था जमानत

BOL PANIPAT:20 जुलाई 2023 , माननीय न्यायालय में झूठा शपथ पत्र दाखिल कर चोरी के आरोपी की जमानत लेने के आरोपी देवेंद्र पुत्र कवर सिंह निवासी शिव कॉलोनी समालखा को थाना शहर पुलिस ने सोमवार देर शाम समालखा में शिव कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि माननीय न्यायालय सीजेएम श्री संदीप चौहान की कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी देवेंद्र पुत्र कवर सिंह निवासी शिव कॉलोनी समालखा के खिलाफ बीती 13 मई को थाना शहर में केस दर्ज किया गया था। थाना शहर में वर्ष 2019 में दर्ज (अभियोग संख्या 498) चोरी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी शमीम उर्फ राहुल पुत्र अब्दुल माजिद की जमानत देने के लिए आरोपी देवेंद्र ने बेल बाड देने के साथ शपथ पत्र दिया था। जिसमे उसने लिखा था की इससे पहले किसी मामले में जमानत बांड नही भरा है। जिसका अवलोकन करने पर पता चला आरोपी इससे पहले पांच अन्य मामलों में आरोपियों की जमानत ले चुका है। आरोपी की जमीन पहले ही कुर्क की जा चुकी है। थाना शहर में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 177,181,182,199,200,420 के तहत मुकदमा दर्ज की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

इससे पहले निम्न मामलों में आरोपियों की जमानत ले चुका था:

  1. आरोपी ने थाना शहर में वर्ष 2016 में दर्ज मारपीट के एक मामले में झूठा शपथ पत्र देकर आरोपियों की जमानत ली।
  2. आरोपी ने थाना शहर में वर्ष 2016 में दर्ज सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में झूठा शपथ पत्र देकर आरोपियों की जमानत ली।
  3. आरोपी ने थाना मतलौडा में वर्ष 2017 में दर्ज पीओ के मामले में झूठा शपथ पत्र देकर आरोपी की जमानत ली।
  4. आरोपी ने वर्ष 2021 में चैक बाउंस के एक मामले में झूठा शपथ पत्र देकर आरोपी की जमानत ली।
  5. आरोपी ने वर्ष 2019 में चैक बाउंस के एक मामले में झूठा शपथ पत्र देकर आरोपी की जमानत ली।

Comments