फर्जी दस्तावेज से ट्यूबवेल कनेक्शन ट्रांसफर कराने का आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 10 जनवरी : थाना इसराना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से ट्यूबवेल कनेक्शन ट्रांसफर कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बुड़शाम गांव निवासी राममेहर के रूप में हुई है।
थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि युएचबीवीएन इसराना सब डिविजन में तैनात एसडीओ ने थाना इसराना में शिकायत देकर बताया था कि बुड़शाम गांव निवासी रामेहर पुत्र बलवंत ने अपने पिता के नाम का ट्यूबवेल कनेक्शन फर्जी दस्तावेज देकर अपने नाम करा लिया। इसके बाद बलवंत के दूसरे बेटे द्वारा शिकायत दर्ज कराने उपरांत फर्जी समझौते के दस्तावेज देकर शिकायत बंद करवा दी। रामेहर ने बिजली विभाग के साथ धोखाधड़ी की है। थाना इसराना में एसडीओ की शिकायत पर रामेहर के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रामेहर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments