अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 19 सितम्बर 2022, सीआईए थ्री की टीम ने बराना में आईटीआई चौक से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बाबर अली निवासी बराना पानीपत के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे हथियार रखने का शौक है, करीब 2 साल पहले वह किसी काम से यूपी के कैराना में गया था। वहां एक अज्ञात युवक से उक्त अवैध देसी पिस्तौल 10 हजार रूपए में खरीदा और घर ले आया। आरोपी दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी बाबर अली के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम रविवार को गश्त के दौरान गांव बबैल में बराना रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव बराना में आईटीआई चौक के पास एक संदिग्ध किस्म का युवक खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी तो आरोपी युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बाबर अली पुत्र यासिन अली निवासी बराना पानीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ।

Comments