Tuesday, September 1, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 01 सितंबर: सीआईए वन पुलिस टीम ने दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुखीजा कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ समोसा के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान गोहाना रोड पर जीओ पेट्रोल पंप के पास थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर मुखीजा कॉलोनी के नजदीक एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर संदिग्ध युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल की मैगजीन निकालकर जांच की गई तो उसमें दो जिंदा रौंद मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शिवम उर्फ समोसा निवासी पीपल वाली गली, मुखीजा कॉलोनी के रूप में बताई।
प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए वह कुछ दिन पहले पंजाब में एक युवक से उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद खरीदकर लाया था। इसके बाद वह अवैध देसी पिस्तौल को अपने साथ लेकर चलने लगा।
पुलिस ने थाना मॉडल टाउन में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी शिवम को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ-साथ अवैध हथियार सप्लायर के ठिकानों का पता लगाकर उसे काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply