Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्करी में शामिल आरोपी गिरफ्तार. 3 हजार रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at March 7, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 मार्च 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने नशा तस्कर की निशानदेही पर तस्करी में शामिल आरोपी को करनाल के फुरलक गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजय निवासी फुरलक करनाल के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने बीते मंगलवार को सिवाह बस अड्डा के पास सोनीपत के दीपालपुर गांव के नशा तस्कर आरोपी दीनेश उर्फ शेरा को 720 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी दिनेश ने उक्त चरस करनाल के गांव फुरलक निवासी अजय पुत्र महाबीर के साथ हिमाचल के कुल्लू से 75 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था की उससे अजय ने 5 हजार रूपये कमीशन लेकर उक्त चरस दिलवाई थी।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी दिनेश को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी दिनेश के निशानदेही पर दबिस देकर बुधवार को आरोपी अजय को उसके गांव फुरलक से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त चरस कमीशन लेकर हिमाचल से कम कीमत पर दिलवाकर लाने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने 2 हजार रूपये खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी अजय के कब्जे से बचे 3 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments