पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर जानलेवा हमले का प्रयास करने वाला आरोपी रेत माफिया ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 03 मार्च 2023, थाना बापौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव मतरौली में खोजकीपुर मोड़ पर बीती देर साय गश्त के दौरान मौजूद थाना बापौली प्रभारी की सरकारी गाड़ी में सीधी टक्कर मारकर जानलेवा हमले का प्रयास करने वाले आरोपी रेत माफिया ट्रैक्टर चालक को थाना बापौली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही काबू किया। आरोपी की पहचान मोनू उर्फ गलूरी पुत्र मांगेराम निवासी हथवाला समालखा के रूप में हुई।
थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी मोनू उर्फ गूलरी के खिलाफ थाना बापौली में आईपीसी की धारा 186,332,353,307,427 व खनन अधिनियम की धारा 21(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। गहनता से पूछताछ करने व खनन के अवैध धंधें में संलिप्त इसके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी मोनू उर्फ गलूरी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह टीम के साथ वीरवार साय गश्त के दौरान गांव मतरौली में खोजकीपुर मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव खोजकीपुर की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्राली रेत से भरी हुई आते दिखाई दी। पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी से नीचे उतरकर ट्रैक्टर चालक को रोकने का इशारा किया। ट्रैक्टर चालक ने जांन से मारने की नियत से सीधी टक्कर सरकारी गाड़ी में मारी। पुलिस टीम ने गेहूं के खेत में कूदकर जांन बचाई। टक्कर लगते ही पुलिस की सरकारी गाड़ी पलट गई। मुख्य सिपाही संदीप ने भागकर चालक एसपीओ नाहर सिंह को गाड़ी से निकाला। आरोपी ट्रैक्टर को चलता हुआ छोड़कर मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही आरोपी युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोनू उर्फ गलूरी पुत्र मांगे राम निवासी हथवाला समालखा के रूप में बताई।

Comments