Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अतिरिक्त उपायुक्त ने ली डी-प्लान की बैठक।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 15, 2025 Tags: , , , , ,

-15 फरवरी तक सभी विकास कार्यों को करें पूरा और दें रिपोर्ट।

BOL PANIPAT , 15 जनवरी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज यादव ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में डी प्लान को लेकर विभिन्न संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और सभी को निर्देश दिए कि वे आगामी 15 फरवरी तक सभी विकास कार्यों को पूरा कर इसकी रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि जितने भी विकास कार्य डी प्लान के तहत किए जा रहे हैं उनमें खास कर नगर निगम, नगर पालिका समालखा और पंचायती राज विभाग से संबंधित हैं। इन सभी के अधिकारी अपने कार्यों में तेजी लाएं और आगामी 15 फरवरी तक इन कार्यों को पूरा करें। इसकी रिपोर्ट भी दें।
डॉ. पंकज यादव ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के तहत कुल 217 विकास कार्य अलॉट किए गए हैं। जिसमें से 100 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं और 88 कार्यों में प्रगति है।  वहीं 14 नए विकास कार्य शुरू होंगे, 9 कार्य नॉन फिजिकल पाए गए हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी अधिकारी विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखें इसमें कोई भी कोताही सहन नहीं की जाएगी। इस मौके पर पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के साथ-साथ डी प्लान के प्रोजेक्ट अधिकारी सुशील कुमार, सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी ईश्वर सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments