आर्य गर्ल्स ने जिला स्तरीय योगा कंपटीशन में भिन्न-भिन्न योग कलाओं में 6 पदक प्राप्त किए।
BOL PANIPAT : हरियाणा योगासन खेल एसोसिएशन द्वारा चल रहे जिला स्तरीय योगा कंपटीशन जो हरियाणा के महराणा में आयोजित हुआ । इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से 350 योग खिलाड़ियों ने अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया ।इस प्रतियोगिता में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अपनी बेहतर योग मुद्राओं के द्वारा सभी को हतप्रभ कर दिया । इस प्रतियोगिता में आर्य गर्ल्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भिन्न-भिन्न योग कलाओं में 6 पदक प्राप्त किए।
कुमारी वंशिका ने पारंपरिक योगा में अंडर 10 से 14 आयुवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया । कुमारी वंशिका ने एकल कलात्मक योगा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वंशिका और पलक ने कलात्मक योग में प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों प्रतिभागियों के तालमेल और आकर्षक योग मुद्राओं को देखकर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कनक और रिया ने लयात्मक योगा में दोनों की जोड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित करवाया। कुमारी उन्नति और प्रीत ने अंडर आयु वर्ग 14 से 18 वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय की योग अध्यापिका सुदेश शर्मा ने पारंपरिक योगासन में प्रथम स्थान प्राप्त करके पूरे विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय को अपनी सभी होनहार योगा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है।
विद्यालय की प्रबंधक समिति से चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला ,उप चेयरमैन सी.ए.कमल किशोर सिंगला , प्रबंधक अरुण आर्य , कैशियर नरेश गर्ग ,विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा और उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग आज आज की विषम परिस्थितियों में स्वस्थ रहने का एकमात्र साधन है ।योग के द्वारा ही हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रख सकते हैं ।
खिलाड़ियों की योग क्षमताओं को निखारने में विद्यालय के अध्यापिका सुदेश शर्मा का विशेष योगदान रहता है।

Comments