Friday, September 4, 2026
Newspaper and Magzine


इशम पांचाल पर हमला होना बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण : सतपाल राणा

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 4, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रधान सचिव रहे सतपाल राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि पानीपत जिले में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर कहा कि अपराधी जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का मजाक उड़ा रहे हैं और सरेआम जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के परिवारों पर हमला कर रहे हैं राणा ने कहा है कि पहले पूर्व पार्षद व मौजूदा पार्षद के पति सुरेंद्र गर्ग पर हमला हुआ और उसके बाद वरिष्ठ समाजसेवी और पांचाल सभा के प्रधान व वार्ड 6 के पार्षद कोमल पांचाल के ससुर इशम पांचाल पर 50-60 गुंडो ने लाठी डंडों तलवार और देसी कट्टों से हमला किया और फरार हो गए इसी से पता चलता है कि पानीपत जिले के कानून व्यवस्था कितनी खराब है

आए दिन हत्याएं बलात्कार डकैती छीना झपटी  आदि घटनाएं हो रही है अपराधियों के मन से पुलिस का डर समाप्त हो चुका है पुलिस प्रशासन मंत्रियों विधायकों और मेंबर पार्लियामेंट की वीआईपी ट्रीटमेंट में लगा हुआ है और सुबह-सुबह बड़े-बड़े अधिकारी बड़े-बड़े फूलों के गुलदस्ते लेकर के मंत्रियों और विधायकों के घर के बाहर चक्कर लगाते देखे जा सकते हैं ताकि जी हजूरी करके हम पानीपत जिले में बने रहें और हमारे ट्रांसफर ना हो जाए राणा ने कहा है कि  इशम पांचाल एक समाजसेवी व्यक्ति है जो की जनता के दुख दर्द में हर समय खड़ा रहता है ऐसे व्यक्ति पर हमला होना बड़े ही दुर्भाग्य की बात है

Comments


Leave a Reply