बालभवन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में छाया आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल.
BOL PANIPAT : स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित ज्वाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस प्रतिवर्ष बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल भवन में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं,जिसमें पानीपत जिले के अधिकांश स्कूूल भाग लेते हैं। इस वर्ष होने वाली विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल की छात्राओं ने समूह नृत्य, समूह गीत, फन्सी डैस, पोस्टर मेकिंग, ड्रामेबाजी इत्यादि गतिविधियों में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया एवं हर प्रतियोगिता में ट्राफी हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रबंधक समिति से अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ,वाइस चेयरमैन सी.ए.श्री कमल किशोर ,प्रबंधक अरुण आर्य ,कैशियर नरेश गर्ग ,प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोडा और उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर शुभकामनाऐ दी । उन्होंनें बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे विद्यालय का गौरव हैं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं की परिणाम तालिका इस प्रकार रही।
सेकंड ग्रुप समूह गान प्रथम स्थान,
4th ग्रुप समूह गान द्वितीय स्थान
सेकंड ग्रुप नृत्य तृतीय स्थान
सोलो डांस तृतीय स्थान
जीके क्विज तृतीय स्थान
डिक्लेमेशन प्रतियोगिता द्वितीय स्थान
रंगोली में तृतीय स्थान

Comments