Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरफ्तार. चोरी की एक बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 4, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 4 मई 2024, थाना शहर पुलिस ने रेस्ट हाउस के साथ लगते नाला पटड़ी पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अतिश निवासी भावड़ सोनीपत के रूप में हुई।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक सीडी डिलक्स बाइक पर सवार होकर रेस्ट हाउस के साथ लगते नाला पटड़ी पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अतिश पुत्र सुरेंद्र निवासी भावड़ सोनीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक सितम्बर 2023 में जीटी रोड पर कोटेक महिंद्रा बैंक के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना शहर में हिमांशु पुत्र हंसराज निवासी नियर कृष्णा मंदिर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments