Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा ने खोला बाढ़ सहायता केंद्र ।

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 13, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जुलाई, भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सेवा में जुटे हुए है। भाजपा का ध्येय सेवा ही संगठन है। जब भी कोई आपदा आती है भाजपा कार्यकर्ता लोगो की सेवा में जुट जाते है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने भाजपा द्वारा कुराङ गांव में खोले बाढ़ सहायता केंद्र के आरंभ करने के अवसर पर कहे।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की भाजपा केवल मात्र राजनीतिक दल ही नही अपितु यदि इस को सेवा का संगठन भी कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा जब कोरोना महामारी आई तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगो की सेवा की थी सेवा रसोई के माध्यम से भोजन पहुंचाना ,दवा उपलब्ध कराना या ऑक्सीजन कनसंत्रेत उपलब्ध करवाना ये सब काम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी सेवा भाव से किए।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रकृति प्रदत ये बाढ़ रूपी इस आपदा में भी हम सभी कार्यकर्ता पूरी सेवा भावना से प्रभावित लोगो की सेवा करे । डा अर्चना ने कहा की हम प्रकृति के आगे असहाय जरूर है परंतु सेवा  में पीछे नहीं है।सहायता केंद्र पर जो भी प्रभावित व्यक्ति या संस्था आए उसकी हर सम्भव मदद ये केंद्र करेगा । भोजन ,पशु चारा, दवाइया आदि की मदद इस केंद्र से मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता वहा मौजूद रहेंगे। यदि किसी प्रभावित को  बाढ़ सहायता संबंधित कोई जानकारी  चाहिए वो केंद्र उपलब्ध करवाएगा। इस मौके पर  भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छोकर ने कहा का सरकार आपने स्तर पर काम कर रहीं है  परंतु संगठन अपने स्तर पर इस आपदा में लोगो की सेवा में जुटा है। संजय छोकर ने ये सेवा भाव केवल व केवल किसी दल है तो वो भाजपा में है। उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ता जहा राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत प्रोत होता है वही जन सेवा की भावना भी कूट कूट कर भरी होती है। इसी सेवा भावना से ये बाढ़ सहायता केंद्र लोगो की सेवा करेगा । संजय छोकर ने कहा की ये मेरा सौभाग्य है की मैं इस साहयता केंद्र से प्रत्यक्ष जुड़ा हु।।इस मौके पर,जिला भाजपा विस्तारक उमेद सिंह लोहान, चांद भाटिया,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आर्य बलविंद्र मराठा, रविंदर पांचाल, मंडल अध्यक्ष बलवान शर्मा और पीताम्बर रावल, प्रयास रावल भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अत्तर सिंह,युवा मोर्चा जिला सचिव काकू मलिक, दयानंद खुंगर,राममेहर त्यागी, निशांत रावल, राकेश गुप्ता, प्रदीप तमाशा, रंजीत शर्मा, नवाब अली,विकास छोकर, जयपाल देशवाल, अमित नवादा,पाले राम, प्रदीप फोर, रविंदर छोकर ढोड पर मौजूद रहे

Comments