Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


गोहाना रोड रेलवे फाटक के पास कॉलेज के छात्र से फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दोनो आरोपी काबू. वारदात में प्रयोग की अपाचे बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 अप्रैल 2022, गोहाना रोड रेलवे फाटक के पास कॉलेज के छात्र से फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दोनो आरोपी काबू, वारदात में प्रयोग की अपाचे बाइक बरामद

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम ने गोहाना रोड पर रेलवे फाटक के पास युवक से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दोनो आरोपियो को मंगलवार साय गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियो की पहचान प्रिंस पुत्र संदीप निवासी वधावाराम कालोनी पानीपत व आकाश पुत्र रामबाबू निवासी कुलेसरा गौतमबुद्व नगर यूपी के रूप में हुई। प्रांरम्भिक पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग स्थान पर स्नेचिंग की 5 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया मंगलवार देर साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गोहाना रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर एनएफएल नाका के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर बाइक सवार दोनो आरोपितो को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक पर सवार होकर 3 अप्रैल की साय गोहाना रोड पर रेलवे फाटक के पास एक युवक फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
फोन छीनने की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में आदित्य पुत्र राधे श्याम निवासी रतिया फतेहाबाद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

आदित्य ने थाना माडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह इसराना स्थित एनसी कॉलेज मे पढ़ाई करता है। 3 अप्रैल की देर साय करीब 9 बजे वह पानीपत से इसराना कॉलेज जा रहा था। वह जब गोहाना रोड पर रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो पीछे से दो अज्ञात युवक एक काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। थाना माडल टाउन पुलिस ने आदित्य की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ झपटमारी की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर तुरंत आरोपियों की पहचान व धरपकड के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियो के कब्जे से उक्त वारदात में प्रयोग की अपाचे बाइक बरामद कर झपटमारी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने व छिना गया मोबाइल फोन बरामद करने के लिए आज दोनो आरोपी प्रिंस व आकश को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Comments