“ब्रांड स्लोगन एंड टैगलाइन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT :आईबी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की एम.कॉम. कक्षा में “ब्रांड स्लोगन एंड टैगलाइन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को काल्पनिक ब्रांड पर स्लोगन एवं टैगलाइन बनानी थी।प्रतियोगिता में 18 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने लिपस्टिक, हेलमेट ,इंजन आयल शॉप ,शैंपू इत्यादि के काल्पनिक ब्रांड पर स्लोगन बनाए। प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है जोकि उनको भविष्य में उनके करियर चुनने में भी सहायता करता है वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ सुमित शर्मा ने बच्चों के कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है अतः विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेसर राजेश वाला ने किया |उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी विपणन क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना करियर बना सकते हैं प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी द्वितीय आरती तथा रेनू तीसरे स्थान पर रही । विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रोफेसर रूहानी शर्मा प्रोफेसर वनीता रिहानी तथा प्रोफेसर रुचिका रहे।

Comments