Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया : कृष्ण कादयान

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 26, 2022 Tags: , , ,

-4 मार्च को 2 घंटे का 10:00 से 12:00 बजे का धरना प्रदर्शन : कृष्ण कादयान

-13 मार्च को करनाल में सीएम आवास का घेराव : कृष्ण कादयान

BOL PANIPAT :(26 फरवरी 2022) हरियाणा रोडवेज चालक संघ का छठा स्थापना दिवस रोड धर्मशाला पानीपत में चालक संघ के राज्य प्रधान कृष्ण कादयान एवं समस्त राज्य कमेटी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया । जिसमें मंच का संचालन रामकरण मलिक ने किया ।

 पानीपत डिपो प्रधान नरेंद्र घनघस की अगुवाई में आए हुए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर तहेदिल से स्वागत किया गया । डिपो प्रधान नरेंद्र घनघस ने बताया कि स्थापना दिवस हर साल 25 फरवरी को मनाया जाता है यह हमारा सौभाग्य है कि यह स्थापना दिवस पानीपत में मनाया जा रहा है.

 राज्य प्रधान कृष्ण कादयान ने कहा कि स्थापना दिवस पर हरियाणा के डिपों के प्रधान एवं डिपों सचिवों की उपस्थित रही और चालकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और विभाग को बचाने के लिए तुरंत निजीकरण पर रोक लगाते हुए । विभाग में दस हजार नई बसें शामिल करने की मांग की गई और निजीकरण का कड़ा विरोध किया और कहा विभाग में सभी कैटेगरी की भर्ती की जाए । 1992 से 2002 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए । 2016 के चालकों को पक्का किया जाए । चालकों की स्टैंड इंचार्ज की पोस्ट बनाकर प्रमोशन की जाए । सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए । चालकों को लाईट ग्रेड की बजाय हैवी ग्रेड पर दिया जाए । सभी कर्मचारियों की सभी बीमारी में कैशलेस सुविधा की जाए । छ: वर्ष का बोनस 1 महीने की पे के बराबर दिया जाए । पुरानी एलटीसी व नई एलटीसी का बजट दिया जाए ।

इसके साथ ही राज्य प्रधान कृष्ण कादयान ने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर 4 मार्च को 2 घंटे का 10:00 से 12:00 बजे का धरना प्रदर्शन एवं 13 मार्च को करनाल में सीएम आवास का घेराव और 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया और सरकार को कहा कि पिछली कई मीटिंग के बाद भी जिन मांगों पर सहमति बनी । उनका भी नोटिफिकेशन नहीं हुआ है ।

इसमें राज्य कार्यकारिणी के सदस्य साहब सिंह, श्यामलाल, राजेंद्र सिंह, कर्मवीर नरवाल, सुरेश प्रजापति, रोहतास वर्मा, देवेंद्र बिट्टू, सुरेश नूहं, देवेंद्र रेवाड़ी, संजीव कुमार, शमशेर सिंह, ओम प्रकाश, सुरेंद्र, जंगशेर सिंह, राजवीर पलवल, बाबूलाल, अमरनाथ ढांडा, सतपाल मलिक व कवल सिंह आदि ने संबोधित किया ।इस अवसर पर डिपो प्रधान नरेंद्र घनघस, वरिष्ठ प्रधान बलविंदर, संदीप, निर्मल ताऊ, हवा सिंह, राज कुमार, प्रदीप, नरेश, राकेश सरोहा, उप प्रधान बलविंदर,प्रदीप, साहब सिंह,शमशेर खासा, राकेश चेयरमैन, सचिव सूरज भान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे । 

Comments