BOL PANIPAT – 18 अगस्त 2023, शुक्रवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र ने बीबीए के छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। जिसमें आर्य कॉलेज के चार विद्यार्थियों ने केयूके की टॉप टेन की सूची में स्थान बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज के सांस्कृतिक विभाग के प्रभारी डॉ. रामनिवास ने शुक्रवार को मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु गाबा समेत सभी स्टाफ सदस्यों को भी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। डॉ. रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र ने बीबीए के छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस परीक्षा परिणाम में आर्य कॉलेज की छात्रा दिव्या ने 3274 अंक लेकर…