आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ (अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा) समारोह का आयोजन किया गया। इस अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आई.बी. शिक्षण संस्थान के उपप्रधान परमवीर ढींगड़ा , सोसाइटी के सचिव रवि गोसाई , सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य रमेश नागपाल , आई.बी. कॉलेज के जनरल सचिव एल़ एऩ मिगलानी, आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी व कोषाध्यक्ष अशोक मिगलानी उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा बच्चों ने रोली तथा चंदन के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए अतिथियों ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया तथा सभी सदनों के विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ ग्यारहवीं कक्षा की अम्बे ने आजादी के महत्व को अपने भाषण द्वारा साझा किया। देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक नृत्य, सामूहिक गीत, कविता द्वारा सभी दर्शकों के मन में देशभक्ति की भावना जो जगा दिया पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट तथा वंदेमातरम् के जयघोष से गूँज उठा।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व समझाते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र करवाने हेतु हजारों लाखों की संख्या में सेनानी शहीद हुए तब जाकर हमें आजादी प्राप्त हुई। इस आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों ने न केवल अपना खून बहाया था बल्कि इसके लिए उन्होंने अपने परिवार का त्याग कर दिया था। उनके इन बलिदानों के मूल्य को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति ईमानदार कर्तव्यनिष्ठा सजग, सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रबंधक कमेटी के सदस्यों तथा प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग ने सभी शिक्षकों , कर्मचारियों तथा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा प्रसाद के रूप में बच्चों में लड्डू वितरित किए गए । मंच का संचालन ग्यारहवीं कक्षा की यशिका तथा हिमांशी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Comments