डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु चार दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन
BOL PANIPAT : डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में एस.ए.ई. एनआईटी कुरुक्षेत्र के सहयोग से दिनांक-17 अगस्त 2023 को चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सत्र के प्रथम दिन 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। जहाँ उन्हें वास्तविक घटकों की मदद से इंजन के सभी यांत्रिक पहलुओं को समझाया गया। एस.ए.ई. के अध्यक्ष वैभव और टीम के कप्तान यश अरोड़ा ने दस से अधिक स्वयंसेवकों की एक टीम का नेतृत्व किया। प्रधानाचार्या अनुपमा सिंह के मार्गदर्शन पर सुशील मिश्रा कार्यक्रम के समन्वयकर्ता रहें। इस कार्यशाला के अंतर्गत विद्यार्थियों ने तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया। यह कार्यशाला 21 अगस्त 2023 को एनआईटी कुरुक्षेत्र के परिसर के भ्रमण के बाद समापन की जाएगी। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करना है। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को आधुनिकता के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments