–सत्र 2023-24 से हुई नई शिक्षा नीति 2020 लागू- डॉ. गुप्ता पानीपत- सोमवार 7 अगस्त 2023, सोमवार को आर्य पीजी कॉलेज में नए सत्र 2023-24 की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की यज्ञशाला में हवन का आयोजन किया गया। आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिगंला, प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य समाज बड़ा बाजार के आचार्य प्राज्ञदेव व प्राध्यापकों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी हवन में आहुति डालकर सभी के लिए मंगल कामना की। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य समेत पूरी प्रबंधन समिति ने पूरे आर्य कॉलेज परिवार को नए सत्र की बधाई दी व सभी के लिए मंगल कामना करते…