–तन्नु राठी, अनु मलिक व कुमारी प्रेरणा रावल ने बढाया पानीपत जिले का मान BOL PANIPAT – बुधवार 10 जुलाई 2024, आर्य कॉलेज की तीन छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग खेलों में भाग लेकर अपने कॉलेज के साथ-साथ पानीपत जिले का भी नाम रोशन किया। आज कॉलेज प्रांगण में इन तीनों छात्राओं का कॉलेज में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया, साथ ही कॉलेज प्रंबधक समिति के सभी सदस्यों के साथ साथ कॉलेज प्राचार्य व प्राध्यापकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला ने कहा की हरियाणा प्रदेश के खिलाडियों ने खेलों में हर समय देश का नाम रोशन किया है और पानीपत के आर्य कॉलेज की भागीदारी इसमें बहुत अह्म रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कॉलेज के खिलाडियों पर गर्व की वो खेलों में कॉलेज का मान बढा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज की प्रबंधक समिति का हर संभव यही प्रयास रहता है कि कॉलेज में पढने वाले सभी विद्यार्थियों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहया करवाई जाएं। सुरेंद्र सिंगला ने इस शानदार उपलब्धि के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता के साथ-साथ पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश् गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य कॉलेज की तीन छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग खेलों में भारत का परचम लहराया जो पानीपत जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि आर्य कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी तन्नु राठी ने 1 से 8 जुलाई तक चीन में आयोजित अंडर 20 एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया वहीं, बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी अनु मलिक ने 24 से 29 जून तक स्पेन में आयोजित हुई वर्ल्ड हैंडबाल यूनिर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लेकर अपने कॉलेज,प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अनु लगभग 14 मेडल जीत चुकी है। इसके साथ ही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी प्रेरणा रावल ने थाईलैंड में आयोजित हुई अंडर 18 एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर आर्य कॉलेज का नाम रोशन किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पिछले तीन वर्षो में आर्य कॉलेज के…