Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत की एन वी आर्चरी अकादमी में अभ्यास करने वाले विनोद का राष्ट्रीय सीनियर पैरा तीरंदाजी  प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन.

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at December 13, 2024 Tags: , , ,

 BOL PANIPAT : भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 8 से 9 जनवरी 2025  राजस्थान  के जयपुर  शहर में राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होना है जिसके लिए हरियाणा तीरंदाजी संघ के द्वारा खिलाड़ियों का  13 दिसंबर 2024  इंडस पब्लिक स्कूल किनाना (जींद) में सिलेक्शन ट्रायल किया गया। प्रतियोगिता में करनाल पानीपत जींद हिसार सोनीपत रोहतक भिवानी झज्जर गुरुग्राम फरीदाबाद रेवाड़ी नारनौल व अन्य जिलों से लगभग  लगभग 400 प्रतिभागियों ने शिरकत की जिसमें एन वी आर्चरी अकादमी  में अभ्यास करने वाले विनोद ने  सीनियर  रिकर्व राउंड में अन्य जिलो से आए खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए हरियाणा राज्य की टीम में अपना स्थान पक्का किया पानीपत जिले के तिरनादजी कोच नागेश्वर वशिष्ट ने बताया कि विनोद एक  होनहार और मेहनती खिलाड़ी है जो की अपनी कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी  प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की और मुझे उम्मीद है विनोद के प्रेरित होकर अन्य पानीपत के युवा इस तीरंदाजी खेल में रूचि दिखाएगे |  8  से 9 जनवरी 2025 पानीपत जिले के विनोद राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए जरूर पदक जीतेगे। सिलेक्शन होने की खबर सुनकर विनोद के  परिवार के सदस्य  काफी खुश हैं विनोद  की उपलब्धि पर पानीपत आर्चरी एसोसिएशन  के प्रधान नरेंद्र मोर व जिला सचिव नागेश्वर  ने पदक जीतने की शुभकामनाएं दी। और पानीपत पहुंचने पर विनोद का स्वागत धूमधाम से किया |

Comments