अंतर्सदनीय क्रिकेट मैच : अजीम मलिक रहे मैन ऑफ द सीरीज.
BOL PANIPAT :आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल में अंतर्सदनीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसका संचालन दिनेश जी की देखरेख में सर्कस ग्राउंड में किया गया। अंतिम दौर में नेहरू और गांधी सदन आमने सामने थे। मैच का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी के कर-कमलों द्वारा सिक्का उछाल कर किया गया। टॉस नेहरू सदन ने जीता तथा पहले बॉलिंग करने का निश्चय किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिक्षा मनुष्य को अपने भावी जीवन की आधारशिला रखने का अवसर प्रदान करती है। । शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभागी बने रहना,लक्ष्य को हासिल करने के मार्ग को आसान करती है। बच्चों ने जीत हासिल करने हेतु जी जान लगाई। खिलाड़ी मानो कोई सचिन तेंदुलकर, तो कोई महेन्द्र सिंह धोनी, तो कोई विराट कोहली की सी भूमिका अदा कर रहे थे। दर्शकों की तालियां व उत्साह खिलाड़ियों के अंदर जोश को दुगुना कर रहा था। तालियों की गड़गड़ाहट खेल के शानदार प्रस्तुति की गवाह बनी थी। प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने कहा कि खेल हमारे मन में एकता व आत्मविश्वास की भावना भरते हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। खेल से बच्चों का स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है, साथ में बच्चे कठिनाइयों का सामना करना भी सीखते हैं। खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए क्योंकि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक टीम को हरा कर ही दूसरी टीम विजयी बनती है।
अंत में गांधी सदन विजयी रहा। मैन ऑफ द सीरीज अजीम मलिक रहे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रूद्र , सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की उपाधि प्रिंस को दी गई। प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने विजेता टीम को शील्ड तथा सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया और बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Comments