आर्य कॉलेज की पुरुष वालीबॉल टीम ने लगातार दूसरी बार इंटेरज़ोनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर रचा इतिहास.
⁃ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कोचिंग कैम्प में 7 खिलाड़ियों का हुआ चयन
BOL PANIPAT – शुक्रवार 25 अक्तूबर 2024, आर्य कॉलेज की पुरुष वालीबॉल टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र मे आयोजित वालीबॉल इंटेरज़ोनल पुरुष चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत कर कॉलेज के साथ पानीपत ज़िले का नाम रोशन कर इतिहास रचने का काम किया। शुक्रवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह व सभी प्राध्यापकों ने बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य ने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश तूर्ण, राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल व प्राध्यापिका रजनी को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला व महासचिव सीए कमल किशोर ने अपने बधाई संदेश में कहा की यह पूरे आर्य कॉलेज परिवार के लिए ख़ुशी के पल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने इंटर ज़ोनल वॉलीबॉल में प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत कर यह साबित कर है कि आर्य कॉलेज के विद्यार्थी ना केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में कॉलेज का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधक समिति का भी हर संभव हो यही प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को महाविद्यालय के अंदर हर तरह की सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएं।
कॉलेज उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित वालीबॉल इंटेरज़ोनल पुरुष चैंपियनशिप में पहले मैच में आर्य कॉलेज की टीम ने दयाल सिंह कॉलेज करनाल को 3-0 से हरा कर लीग के लिए क्वालीफाई किया। पहले लीग मैच मे बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र को 3-2 से हराया। दूसरे मैच में बी.ए.आर जनता कॉलेज,कौल को 3-0 से हराया वहीं फ़ाइनल मुकाबले में डी ए वी कॉलेज करनाल को 3-0 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की गत सप्ताह आर्य कॉलेज की महिला वॉलीबॉल टीम ने भी इंटर ज़ोनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। अंत में उन्होंने बताया की आर्य कॉलेज के मुकुल राणा, साहिल, दिलीप दास, प्रवीण, सचिन डागर, जाफर अली ओर अभिषेक का यूनिवर्सिटी कोचिंग कैंप के लिए चयन हुआ है।

Comments