CBSE पंचकूला द्वारा Active Learning पर सेमिनार का आयोजन .
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में CBSE पंचकूला द्वारा Active Learning पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें Resource Person नीरज त्यागी डायरेक्टर/प्रधानाचार्य पुष्प वर्ल्ड स्कूल गन्नौर और जसप्रीत कौर पसरीचा PGT पाईट संस्कृति स्कूल पानीपत से रहे। स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी जी व कार्यवाहक प्रधानाचार्य मीना तनेजा, प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा ने आए हुए Resource Person को पौधा तथा शाल देकर उनको सम्मानित किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Resource Persons ने बताया कि सक्रिय शिक्षण सीखने का सही तरीका है जिसमें छात्रों को सोचने, विश्लेषण करने, synthesize (संश्लेषण) करने और समस्याओं को हल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है इसका मुख्य लक्ष्य छात्रों की समझ को बेहतर बनाना, आलोचनात्मक सोच (critical thinking) कौशल विकसित करना और जानकारी को लंबे समय तक याद रखने में मदद करना है।
Resource Persons के द्वारा अध्यापकों को क्रियात्मक कार्य दिया गया। जिससे उनके विषय से सम्बन्धित मूल्यांकन किया गया। CBP प्रोग्राम में आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के अध्यापक, अध्यापिकाओं के अतिरिक्त दूसरे स्कूलों से आए हुए अध्यापक, अध्यापिकाओं ने भी भाग लिया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य मीना तनेजा ने आए हुए Resource Person का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाले समय में अध्यापक, अध्यापिकाओं के लिए नई योग्यताएं हासिल करने, मौजूदा कौशल में सुधार करने, ऐसी मानसिकता विकसित करने में सहायक है जो निरंतर सीखने और सुधार को अपनाती है। मंच का संचालन अध्यापिका प्रिया ने किया।

Comments