मिडिल क्लास के लिए बजट में कुछ नहीं मिला केंद्र ने सिर्फ कॉर्पोरेट के लिए बनाया है बजट: सुखबीर मलिक
BOL PANIPAT : केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमन के सालाना बजट पर टिप्पणी करते हुए आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने कहा केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है वह सिर्फ कॉर्पोरेट घरानों को खुश करने के लिए किया है इस बजट में सबसे ज्यादा मार मिडिल क्लास को पड़ी है हर बजट में आम आदमी को कुछ ना कुछ रायते मिलती हैं जिससे वह अपने सालाना बजट को मेंटेन कर पाता है परंतु इस साल का बजट मिडिल क्लास के लिए बहुत ही नाकारा है पिछले 2 साल में आई कारोना महामारी से जूझते ,हॉस्पिटल के बिल भरते हुए लोगों ने उम्मीद लगाई थी कि उनको इनकम टैक्स स्लैब के अलावा मेडिकल क्लेम अंडर सेक्शन 80d हेल्थ मे और छूट मिलेगी लेकिन सीतारमण ने इस तरफ कोई गौर नहीं किया पिछले 2 साल से इनकम टैक्स में भी कोई छूट नहीं दी गई । किसी वस्तु में टैक्स रिबेट नहीं किया गया । गौरतलब यह है के भारत सरकार का जीएसटी रिवेन्यू हर बार बढ़ रहा है जिसमें मिडिल क्लास का एक बहुत बड़ा हिस्सा है मिडिल क्लास से जीएसटी लेने को तैयार केंद्र सरकार जीएसटी के बदले कुछ छूट ना देकर मिडिल क्लास लोगों का अपमान कर रही है दूसरी तरफ केंद्र सरकार ढिंढोरा पीट रही है यह बजट किसानों के लिए है जबकि मेरा कहना यह है पिछले साल से 12000 करोड रुपए खाद पर सब्सिडी कम कर दी गई है साथ में खाद के रेट दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं किसानों को दो तरफा मार पड़ रही है मनरेगा में भी बजट कम किया गया है 25 साल में 60 लाख नौकरियों का प्रावधान किया गया है यानी हर साल सवा दो लाख नौकरियां उपलब्ध कराएगी केंद्र सरकार सुखबीर मलिक ने कहा कि हर साल 2 करोड रोजगार देने वाली 2014 से स्कीम पूरी तरह फेल हुई है इसलिए अब यह दो करोड़ से 2 लाख नौकरियों पर आ गए. वास्तविक में कितनी नौकरियां मिलती हैं यह एक बड़ा प्रश्न है. अंत में सुखबीर मलिक ने कहा अगर मैं इस बजट को नंबर देना चाहूं तो 10 में से सिर्फ एक नंबर देना चाहूंगा क्योंकि यह बजट सिर्फ कॉर्पोरेट घरानों के लिए बनाया गया है ना कि आम जनता के लिए । सरकार को बढ़ती महंगाई में मिडिल क्लास लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं के अलावा कुछ रियायत प्रदान करनी चाहिए।

Comments