केंद्र सरकार महिला खिलाड़ीयों का सम्मान करें और सांसद बृजभूषण पर एफ आई आर एवं मंत्री पद से निष्कासित करें :सुखबीर मलिक
BOL PANIPAT : रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बीजेपी एमपी ब्रिज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगभग 1000 से अधिक महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण के आरोप हैं।
महिला खिलाड़ियों ने तंग आकर 18 जनवरी 2023 को जंतर मंतर पर बृजभूषण की निष्कासन एवं उन पर एफआईआर करने की मांग की और धरना दिया केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर धरना खत्म किया। आज 3 महीने होने को आए कुछ भी कार्रवाई ना होने के कारण महिला खिलाड़ी फिर से जंतर-मंतर पर पिछले 5 दिनों से इकट्ठा है उनकी एक ही मांग है मोदी जी अपने सांसद बृजभूषण चरण सिंह को निष्कासित करें और उन पर एफ आई आर करें पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया था के बृजभूषण पर एफ आई आर क्यों नहीं की गई लेकिन केंद्र सरकार इसके ऊपर चुप्पी साधे बैठी है।
आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के साथ पूरी तरह सहानुभूति रखती है इसी क्रम में राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता जंतर मंतर पर पहुंचे और खिलाड़ियों के का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार नहीं मानी तो हम हर डिस्ट्रिक्ट के लेवल पर प्रदर्शन करेंगे।
राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता के आदेशानुसार आज पानीपत में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को निष्कासित करने एवं उन पर एफ आई आर करने की मांग को लेकर जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने मिलकर आज स्काईलार्क पुल के नीचे लघु सचिवालय के सामने पानीपत में केंद्र सरकार मौन रहने पर का विरोध किया और बीजेपी सांसद बृजभूषण का पुतला जलाया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुखबीर मलिक ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा लेकर पानीपत से शुरुआत की थी। परंतु आज बीजेपी के सांसद ही महिलाओं का सम्मान के बजाय यौन शोषण कर रहे हैं ओलंपिक फेडरेशन के चेयर पर्सन ब्रिज भूषण शरण सिंह के ऊपर लगभग 1000 से अधिक महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाए हैं जो कि एक बहुत बड़ी संख्या है परंतु इसके ऊपर केंद्र सरकार चुप साधे हुए है हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि उचित कार्रवाई करते हुए बृजमोहन पर एफ आई आर दर्ज की जाए और उनको मंत्री पद से निष्कासित किया जाए।
पूर्व जिला संगठन मंत्री राकेश चुघ ने कहा भारतीय जनता पार्टी बेटियों के सम्मान के बारे में बात करती थी परंतु आजकल बीजेपी में भ्रष्टाचारी और बलात्कारियों को शामिल करने की होड़ चल रही है और बीजेपी में शामिल होने वाले अहंकारी और घमंडी होते जा रहे हैं जिनसे यह महिलाओं के अपमान करने से नहीं डरते इनके ऊपर राजनीतिक का हाथ होता है केंद्र सरकार ब्रिज भूषण शरण सिंह पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें
पूर्व लीगल सेल जिला अध्यक्ष जगदीप घनघस ने कहा केंद्र सरकार खिलाड़ी महिलाओं का सम्मान करें और यौन शोषण आरोपी बृज मोहन शरण सिंह पर उचित कार्रवाई करें। भारतीय जनता पार्टी एक वाशिंग मशीन है इसमें सभी भ्रष्टाचारी बलात्कारी आरोपी पाक साफ हो जाते हैं जिससे वह बहुत बहुत ज्यादा अहंकारी हो जाते हैं जिस के परिणाम स्वरूप यह लोग महिलाओं का यौन शोषण करते हैं केंद्र सरकार से अपील है कि तुरंत कार्रवाई करें वरना जनता केंद्र सरकार को इस अहंकार के कारण उखाड़ कर बाहर फेंक देगी
इस मौके पर राकेश चुघ, जॉनी चावला टीम, देवन सलूजा मनमोहन सिंह नीलम प्रणामी कुलदीप शर्मा अनिल पांडे अजय शर्मा पवन कोहली एडवोकेट जगदीश धनघस प्यारेलाल गुप्ता सरदार भूपेंद्र जानी सग्गू विरेंदर आर्य डॉ सुरेंद्र सिंह महेंद्र भालसी सुरेश शर्मा राजकुमार चमराड़ा योगेश कौशिक राकेश मुंजाल राजकुमार मुंडे प्रितपाल खेड़ा एडवोकेट अशोक मुकेश शर्मा वह बहुत से नए कार्यकर्ता अन्य साथी शामिल रहे

Comments