Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाज सेवी व सीनियर अधिवक्ता स्व. रघुवीर सैनी के स्वर्गवास उपरांत निधि वन पहुंचकर शोक व्यक्त किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 24, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अगस्त– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाज सेवी व सीनियर अधिवक्ता स्व. रघुवीर सैनी के स्वर्गवास उपरांत निधि वन पहुंचकर शोक व्यक्त किया तथा परिवार को सांत्वना दी।
आज रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत के सैक्टर 25 में स्थित निधिवन बैंकट हाल में पहुंचकर समाजसेवी व वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवीर सिह सैनी को श्रद्धांजलि दी और परिवार के साथ दुख सांझा किया। बता दें कि रघुबीर सैनी का 9 अगस्त को स्वर्गवास हो गया था,मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.. रघुबीर सिह जाने माने अधिवक्ता थे, उन्होंने पूरा जीवन गरीब व शोषित की सेवा की है, उनका पूरा जीवन आरएसएस में रहकर राष्ट्र सेवा के लिए बीता। उनके जाने की क्षति परिवार के साथ साथ संगठन को भी हुई है। मुख्यमंत्री ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी आत्मा को सदगति दे।इस मौके पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढाडा, विधायक विज,मेयर कोमल सैनी, प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल,जिलाध्यक्ष भाजपा दुष्यंत भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री डाक्टर अर्चना गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलुजा,एडवोकेट विवेक सैनी इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments