Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की वीसी से जनगणना कार्यों की कि समीक्षा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 17, 2026 Tags: , , , , , , ,

जनगणना 2027 को लेकर हरियाणा सरकार सख्त

अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव ने जिलों की प्रगति जानी

BOL PANIPAT : 17 मई। हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी(आईएएस) ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में चल रहे जनगणना 2027 हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में
समीक्षा बैठक में नगर निगमों, सरपंचों, पंचों तथा आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को जनगणना कार्य में सहयोग के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
बैठक के बाद नगर निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जनगणना 2027 का कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं तथा जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है।
डॉ पंकज ने आमजन, आरडब्ल्यूए, पार्षदों तथा जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे जनगणना टीमों का सहयोग करें ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता होगी वहां अतिरिक्त संसाधन और सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इस अवसर पर एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीईओ राकेश बूरा, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, सौरभ शर्मा, नरेंद्र दलाल, धर्मेंद्र शर्मा, कैलाश सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply