Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अवैध खनन को लेकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 1, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 1 जुलाई। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को अवैध खनन को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न जिला उपायुक्तों से बात कर जिलों में अवैध खनन को लेकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अवैध खनन को लेकर लगातार निगरानी रखी जाए और अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिला में अवैध खनन को लेकर टास्क फोर्स का गठन पहले ही किया गया है। इस मामले में जिला प्रशासन किसी भी अवैध खनन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही करने से गुरेज नही करेगा।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के बाद सभी अधिकारियों से कहा कि गांव में कहीं भी मिट्टी उठवाई जाती है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। डीसी सुशील सारवान ने कहा कि अवैध खनन को लेकर खनन विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समन्वय स्थापित कर काम करे। साथ ही साथ सम्बंधित एसडीएम को भी इसकी रिपोर्ट दे।

Comments