Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्य सचिव संजीव कौशल ने की लाल डोरा मुक्त-स्वामित्व कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 अप्रैल । हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि हरियाणा देश भर में लाल डोरा मुक्त राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी आईडी वितरण का कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस से स्वामित्व कार्यक्रम की प्रगति की जिलावार समीक्षा करते हुए दिए।

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान डीसी सुशील सारवान ने मुख्य सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि स्वामित्व योजना के तहत जल्द ही पानीपत जिला को लाल डोरा मुक्त कर लिया जाएगा जाएगा। योजना के तहत चिन्हित सभी गांवों में प्रापर्टी आईडी का वितरण भी आरंभ हो चुका है।

डीसी ने वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत जिला में स्वामित्व योजना के तहत जारी प्रॉपर्टी कार्ड वितरण के कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को ज़रूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में स्वामित्व कार्यक्रम के तहत सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है और डेटा एकत्रित करने के उपरांत कार्ड का वितरण का कार्य आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव ग्राम सचिव व पटवारियों के माध्यम से प्रॉपर्टी आईडी वितरित की जा रही है। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ विवेक चौधरी, अतिरिक्त सीईओ रविन्द्र मलिक व विभिन्न ब्लाकों के बीडीपीओ व तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

Comments