Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चा हो गया लापता

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 18, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अप्रैल। जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार अल सुबह 5 बजे स्थानीय मदर टैरेसा होम से मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चा लापता हो गया है। जिसकी रिपोर्ट स्थानीय चांदनी बाग पुलिस थाने में करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि यह बच्चा अपना नाम व पता बताने में असमर्थ है और इसकी उम्र 13 से 14 साल है।

यह बच्चा विगत 12 अप्रैल को पुर्नवास केन्द्र शिव नगर से मदर टैरेसा होम में सीडब्ल्यूसी केस नम्बर 2742 द्वारा भेजा गया था। उन्होंने सभी से अपील की कि अगर यह बच्चा कही पर मिले तो स्थानीय मदर टैरेसा होम के नम्बर 0180-2660371 या जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मोबाईल नम्बर 9255644002 पर इसकी सूचना दी जा सकती है।

Comments